
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भय भेदभाव और...
भय भेदभाव और भ्रष्टाचार ममता राज की पहचान...बीजेपी ने जारी किया 'भरोसा पत्र'

कोलकाता। बंगाल चुनाव को लेकर सभी दल अपना दम लगा रहा है। साथ ही जनता से अलग- अलग वादे कर रहे हैं। जहां TMC फिर सरकार बनाने के लिए प्रयास कर रही है तो वहीं बीजेपी ममता को गद्दी से हटाने के लिए जनता के सामने भरोसा पत्र लेकर आई है।
'सोनार बांग्ला भरोसा पत्र' दिया नाम
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया है, जिसे 'सोनार बांग्ला भरोसा पत्र' नाम दिया गया है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि बीजेपी भय के कोहरे से बंगाल को मुक्त करेगी। भय भेदभाव और भ्रष्टाचार ममता राज की पहचान है।
इस 'भरोसा पत्र' की प्रमुख घोषणाएं
राज्य की महिलाओं के लिए मासिक आर्थिक सहायता योजना (लक्ष्मी भंडार की तर्ज पर) का वादा। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत बकाया राशि का भुगतान और राज्य स्तर पर अतिरिक्त सहायता। चिटफंड घोटाले के पीड़ितों को पैसे वापस दिलाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन। राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को पूरी तरह लागू करने और शरणार्थियों को नागरिकता देने का संकल्प। आयुष्मान भारत योजना को पश्चिम बंगाल में तुरंत लागू करना।




