Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

फिल्म एक्टर उत्तर कुमार ने अपने फार्म हाउस पर बुलाकर किया Rape! हीरोइन का आरोप- यह प्रलोभन देकर बुलाया था

Anjali Tyagi
16 Sept 2025 1:33 PM IST
फिल्म एक्टर उत्तर कुमार ने अपने फार्म हाउस पर बुलाकर किया Rape! हीरोइन का आरोप- यह प्रलोभन देकर बुलाया था
x
जानकारी के मुताबिक पीड़िता के अनुसार नवंबर 2023 में पीड़िता और उसकी बहन को मानहानि का दावा ठोकने की धमकी देते हुए जातिसूचक अपशब्द कहे गए।

चंड़ीगढ। हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक व कलाकार उत्तर कुमार हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह चौंका देने वाली है। दरअसल दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उन्हें अमरोहा स्थित फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार उत्तर कुमार के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

क्या है आरोप

पुलिस के अनुसार उत्तर कुमार के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2020 में आरोपी से मुलाकात होने के बाद उन्होंने एक साथ फिल्म के गाने में काम किया था। आरोपी ने उन्हें बड़ी हरियाणवी फिल्मों में मुख्य भूमिका व इंडस्ट्री में तरक्की दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद कभी शालीमार गार्डन क्षेत्र स्थित कार्यालय तो कभी अमरोहा स्थित अपने फार्म हाउस पर बुलाया। उनसे अश्लील हरकतें कीं व शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।

पीड़िता और उसकी बहन को दी थी धमकी

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के अनुसार नवंबर 2023 में पीड़िता और उसकी बहन को मानहानि का दावा ठोकने की धमकी देते हुए जातिसूचक अपशब्द कहे गए। जिसके बाद पीड़िता ने इसके बाद जून 2025 में पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के अनुसार पुलिस से शिकायत होते ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

उत्तर कुमार को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि उत्तर कुमार की तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में स्थिति सामान्य आई है। पुलिस जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

Next Story