
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- फिल्म अभिनेता जहीर...
फिल्म अभिनेता जहीर इकबाल ने बीमार पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को किया वायरल, देखें वीडियो

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक हैं। ये जोड़ी अपनी शानदार केमिस्ट्री से फैंस का ध्यान हमेशा खींचती रहती है। इन सबके बीच फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने कोविड टेस्ट भी कराया है।
सोनाक्षी काफी बीमार दिख रही हैं
हालांकि कोविड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कोल्ड और कफ से परेशान सोनाक्षी घर में स्टीम लेकर ठीक होने की कोशिश करती दिखीं। इस दौरान उनके पति जहीर ने गाना गाते हुए उनका फनी वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है। सोनाक्षी और जहीर ने इंस्टाग्राम पर एक कंबाइंड वीडियो शेयर की है। वीडियो में वायरल फीवर से जूझ रही सोनाक्षी काफी बीमार दिख रही हैं।
फैंस कर रहे हैं तारीफ
वहीं सोनाक्षी को देखा जा सकता है कि वह सिर पर येलो कलर का तौलिया लपेटे हुए भाप लेती दिख रही हैं। वे खांसती हुई भी नजर आती हैं। इसी दौरान उनके पति जहीर इकबाल वीडियो बनाते हुए बैकग्राउंड में गाना गाते हुए सुनाई देते हैं। घुंघटे में चंदा है फिर भी है फैला चारों और उजाला होश न खो दे कहीं जोर से खांसने वाला। ये सुनकर सोनाक्षी फौरन अपना पूरा चेहरा तौलिये से ढंक लेती हैं। इसके बाद जहीर सोनाक्षी के पास आते हैं और उन्हें गले लगाते हुए प्यार से उनके माथे पर किस करते हैं। जहीर को अपनी बीमार पत्नी की इतनी प्यारी तरह से केयर करते देख फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
यह लड़की वायरल हो गई है
बता दें कि वीडियो को शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन में मजाकिया ढंग से लिखा है, यह लड़की वायरल हो गई है। इस वीडियो पर फैंस और दोस्त जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने दो हंसी वाले इमोजी पोस्ट किए हैं जबकि कई फैंस सोनाक्षी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।