
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आखिरकार महाकुंभ मेला...
आखिरकार महाकुंभ मेला में माला बेचने वाली मोनालिसा को सोशल मीडिया ने बना दिया 'हिरोइन', 'दिल जानिया' में स्मर्थ मेहता के साथ इश्क फरमाती आएंगी नजर

मुंबई। महाकुंभ 2025 से रातों रात फेमस हुई वायरल गर्ल मोनालिसा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। कत्थई आंखों वाली मोनालिसा ने अपनी मासूमियत और सादगी से लोगों के दिलों को जीता था। हालांकि अब मोनालिसा बॉलीवुड में छाने के लिए तैयार है। दरअसल, मोनालिसा अब म्यूजिक इंडस्ट्री में पैर जमा रही हैं।
इसी बीच मोनालिसा के नए सॉन्ग 'दिल जानिया' का टीजर रिलीज हुआ है। महज कुछ ही देर में टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 'दिल जानिया' सॉन्ग में मोनालिसा के संग स्मार्थ मेहता की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।
सॉन्ग के टीजर में मोनालिसा के एक्सप्रेशंस और स्मर्थ मेहता का चार्म लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी नेचुरल लग रही है। ऐसे में टीजर को फैंस बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे। टीजर को देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कॉमेंट की बरसात कर रहे हैं।
बता दें सिंगर लाइसल राय ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। उनकी सोलफुल सिंगिंग टीजर में दिल को छू जाती है। म्यूजिक और विजुअल्स का कॉम्बिनेशन बेहद ही शानदार है। ऐसे में फैंस को पूरे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। टीजर में दिखाए गए रोमांटिक सीन और बैकग्राउंड को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि दिल जानिया में प्यारी सी लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
मोनालिसा के करियर लिए ये सॉन्ग माइलस्टोन साबित हो सकता है। फैंस मोनालिसा को नए अंदाज में देखने के लिए काफी बेताब नजर रहे हैं। साथ ही उन्हें फ्यूचर स्टार भी बता रहे हैं। इससे पहले भी मोनालिसा एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। जल्द ही वो सनोज मिश्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।




