
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली पहुंचे फिनलैंड...
दिल्ली पहुंचे फिनलैंड के PM पेटेरी ओर्पो, 'इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026' में लेंगे भाग, अन्य वैश्विक नेता भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो आज दिल्ली पहुंचे। वे राजधानी में आयोजित हो रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में भाग लेंगे। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने उनका स्वागत किया।
व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल
पीएम ओर्पो के साथ फिनलैंड की 22 कंपनियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
द्विपक्षीय बैठक
वे आज (18 फरवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें डिजिटल, AI, स्थिरता और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी। वे 19 फरवरी को मुख्य समिट में शामिल होंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम 'पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस' पर आधारित है।
अन्य वैश्विक नेता भी होंगे शामिल
इस सम्मेलन में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।




