
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- तेजस्वी यादव समेत 4 के...
तेजस्वी यादव समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज! माई बहिन योजना में महिला ने 2500 देने के लिए लगाया ठगी का आरोप

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक मामले में तेजस्वी के खिलाफ महिला ने FIR दर्ज करवाई है। साथ ही महिला ने दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने में तेजस्वी सहित महागठबंधन के 4 नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। महिला ने इन नेताओं पर यह FIR माई बहिन योजना को लेकर दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया है कि माई बहिन योजना का फॉर्म भरवाए जाने के नाम पर महिलाओं से 200 रुपये की ठगी की गई।
200 रुपये की की गई ठगी
बता दें कि FIR दर्ज करवाने वाली महिला का नाम गुड़िया देवी है। वहीं इस बात की थाना प्रभारी ने पुष्टि की है। FIR दर्ज करवाने वाली महिला वार्ड नंबर 7 निवासी गुड़िया देवी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवेदन में कहा है कि माई बहिन योजना का 2500 रुपये का लाभ लेने का फॉर्म भरने को लेकर 200 रुपये की ठगी की गई। महिला ने साथ ही प्राथमिकी के तहत इन नेताओं पर इस योजना के लिए भोली-भाली महिलाओं का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर लेकर दुरुपयोग का भी आरोप लगाया हैं।
जानें इस योजना का मकसद
माई बहिन योजना बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के लिए एक प्रस्तावित कल्याणकारी योजना है। वहीं इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है। जिससे वो आत्मनिर्भर बना सके और उनकी सामाजिक भागीदारी बढ़ा सके। साथ ही यह योजना मुख्य रूप से RJD के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले घोषित की है।
FIR में इन नेताओं का नाम शामिल
बिहार के दरभंगा में तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व MLA व राजद नेता ऋषि मिश्रा के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी सहित चार लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं इस मामले को लेकर सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की है।