Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

Aryan
18 March 2026 11:10 AM IST
दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती
x
धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने पर तीन लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके के पास साधनगर में आज यानी बुधवार को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में भगदड़ मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दरअसल आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इमारत आग लपटों में झुलस गई। आग की इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

कुल 25 गाड़ियों को किया गया तैनात

जानकारी के मुताबिक, मौके पर आग बुझाने के लिए कुल 25 गाड़ियों को तैनात किया गया है। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और धीरे-धीरे स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी

स्थानीय लोगों ने कहा कि आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग की टीमों को सहयोग करने लगे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर हालात नियंत्रण में लिया।

कई लोग धुएं में फंसे

आग की इस घटना में इमारत के अंदर 9 लोग फंस गए थे। राहत टीम ने समय रहते लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने पर ३ लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Next Story