
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रिठाला मेट्रो स्टेशन...
रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगी, चार लोगों के शव बरामद हुए

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। करीब 16 पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाई गई। आग बुझाने के बाद पुलिस में फैक्ट्री के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए हैं। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सकता है। मृतकों की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।
तीन लोग आग में झुलसे अस्पताल में भर्ती कराया
दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, तीन लोग आग में झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से कुछ ही देर में आग पूरी इमारत में फैल गई। फैक्टरी में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि फैक्टरी में पॉलिथीन बनाने का काम होता था। फैक्टरी में काफी मात्रा में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली।