
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पहले पिता को निपटाया...
पहले पिता को निपटाया अब ...निशांत कुमार को लेकर कांग्रेस के इस नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना! जानें क्या कहा

पटना। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बिहार कांग्रेस ने बीजेपी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल बिहार कांग्रेस के नेता और मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने आज यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश कुमार निपट चुके, अब उनके बेटे को बीजेपी निपटाना वाली है। इस बीच राजेश राठौड़ ने अखबार में छपी खबर का भी जिक्र किया है।
50 साल बेरोजगार बेटा पिता के घर में रहता है
राजेश राठौड़ ने कहा कि अखबारों में एक विचित्र खबर छपी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 50 वर्षीय बेरोजगार पुत्र जो उन्हीं के घर में रहते हैं, उनकी दी हुई रोटी पर पलते हैं, लेकिन बीते कल यानी गुरुवार को अपने पिता से आकर मिले। आखिर कहां से आकर मिले? कहीं कमाने गए थे कि चिड़ियाखाना से आकर मिले हैं।
बीजेपी रच रही है साजिश
कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि बीजेपी की एक बड़ी साजिश है। पहले तो नीतीश कुमार को निपटा दिया या फिर समझिए नीतीश कुमार निपट गए, अब उनके बेटे को जगह मिलने से पहले निपटाना चाहती है। नीतीश कुमार का बेटा निशांत जो 50 साल का है, बेरोजगार है, वो 20 साल से नीतीश कुमार के घर में रहा है। वो उनसे मिला तो कौन सी बड़ी बात हो गई। बंद कमरे में बात हुई तो क्या नीतीश कुमार के घर पर कोई अन्य भी सोता है क्या? जनता सोती है क्या?
नीतीश कुमार पर लगाया आरोप
राजेश राठौड़ ने कहा कि मुझे लगता है कि बीजेपी की साजिश है कि नीतीश कुमार के साथ ही उनके बेटे को भी निपटा दें। उनके बेटे का अखबार में बयान भी छपता है कि 2005 के पहले क्या था? कांग्रेस नेता ने कहा कि 2005 के बाद नीतीश सरकार ने बिहार को बेरोजगार बना दिया है। सारे चीनी मिल बंद कर दिए गए। निशांत के पिता को पांच साल के लिए मौका मिलता है तो उसमें भी वो तीन बार सरकार बना लेते हैं। पूरे बिहार को भट्ठा बनाकर रख दिया।




