Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पहले नोटबंदी अब गैस सिलेंडर की कतार में..., डिंपल यादव ने केंद्र और योगी सरकार को घेरा! कहा- भाजपा के राज में जमीन कब्जाने की घटनाओं में हुई वृद्धि

Aryan
15 March 2026 8:03 PM IST
पहले नोटबंदी अब गैस सिलेंडर की कतार में...,  डिंपल यादव ने केंद्र और योगी सरकार को घेरा! कहा- भाजपा के राज में जमीन कब्जाने की घटनाओं में हुई वृद्धि
x
डिंपल यादव ने कहा सरकार कहती है कि देश में सब कुछ सामान्य है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सबलोग गैस सिलेंडर की कमी से परेशान हो रहे हैं

जालौन। यूपी के जालौन में मैनपुरी सांसद और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज यानी रविवार को गैस सिलेंडर की किल्लत, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की है। दरअसल डिंपल यादव जालौन के उरई में आज एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुईं थीं। इस दौरन डिंपल यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

गैस सिलेंडर की आवश्यकता शादी में सबसे अधिक

डिंपल यादव ने कहा कि शादी के सीजन में गैस सिलेंडर की सबसे अधकि जरूरत होती है, लेकिन लोगों को इसके लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। सरकार का कहना है कि देश में सब कुछ सामान्य है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सबलोग गैस सिलेंडर की कमी से परेशान हो रहे हैं।

जनता की समस्याओं को सरकार कर रही अनदेखा

डिंपल यादव ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब जनता को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। नोटबंदी के समय लोग घंटों कतारों में लगे रहे, कोविड काल में भी जनता ने भारी परेशानियां उठाई और अब गैस सिलेंडर के लिए भी लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है।

लोगों को सिलेंडर के लिए कतार में लगना पड़ रहा है

सपा सांसद ने कहा कि पहले किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ता था और अब वही स्थिति गैस सिलेंडर को लेकर बन गई है। प्रदेश में महंगाई चरम पर है और आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में जमीन कब्जाने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

यूपी में पीडीए सरकार बनने का किया जिक्र

डिंपल यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज ने समाजवादी पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई है और आने वाले समय में प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज हर समाज के लोग अपने आप में ठगा सा महसूस कर रहा है।


Next Story