Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पहले पीएम मोदी राहुल को सुनें...पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान! जानें क्या कहा

Aryan
5 Feb 2026 11:36 AM IST
पहले पीएम मोदी राहुल को सुनें...पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान!  जानें क्या कहा
x
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा पहले पीएम मोदी को राहुल गांधी की बात सुननी होगी

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से बहिष्कार कर दिया है। इस कड़ी में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रया दी है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि आखिर हमें पाकिस्तान के साथ खेलने की इतनी उत्सुकता क्यों हो रही है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दी प्रतिक्रिया

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम उनसे खेलने के लिए इतने उत्सुक क्यों हो रहे हैं, हमें उनसे नहीं खेलना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी को सुनना होगा

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी को पहले सुनना होगा। आप राहुल गांधी को किताब पढ़कर सुनाने नहीं दे रहे हैं। निशिकांत दुबे के किताब लेकर खड़े होने पर क्या हो गया था। आपने हमारे सांसदों को निलंबित किया है। उन्हें भी निलंबित कर दीजिए।

Next Story