Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पहले दिया लालच, फिर जबरन खींचा, बच्चा चोरी की कोशिश करने वाली महिला के बैग में मिली नशीली दवाइयां, जानें पूरा मामला...

Aryan
30 March 2026 5:05 PM IST
पहले दिया लालच, फिर जबरन खींचा, बच्चा चोरी की कोशिश करने वाली महिला के बैग में मिली नशीली दवाइयां, जानें पूरा मामला...
x
स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया है कि वह संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी और बच्चों को खाने-पीने का सामान देकर फंसाने की कोशिश कर रही थी

पानीपत। पानीपत शहर की महादेव कॉलोनी से अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल बच्चा चोरी के शक में एक संदिग्ध महिला को पकड़े जाने से इलाके में दहशत फैल गई है। कॉलोनी के लोगों ने महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, महिला को तब दबोचा गया जब वह एक बच्ची को जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान महिला के पास से संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर मामला और भी गंभीर हो गया है.

बच्ची को हाथ पकड़ जबरन खींचा

महादेव कॉलोनी की एक स्थानीय बच्ची ने जानकारी दी कि महिला ने उसे चीज दिलाने का लालच देकर अपने पास बुलाया और साथ चलने को कहा। लेकिन जब बच्ची नहीं मानी, तो महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे कॉलोनी से बाहर की ओर जबरन खींचकर ले जाने लगी। इसके बाद बच्ची के शोर मचने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और महिला को घेर लिया गया।

महिला की ली गई तलाशी

पकड़े जाने के बाद जब स्थानीय लोगों ने महिला की तलाशी ली, तो उसके बैग से ब्लेड और नशीली गोलियां जैसी संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं। स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया है कि वह संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी और बच्चों को खाने-पीने का सामान देकर फंसाने की कोशिश कर रही थी। बैग से मिले सामान ने लोगों के मन में किसी बड़े गिरोह या साजिश का डर पैदा कर दिया है।

मौके पर पुलिस पहुंची

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और महिला को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। किला थाना पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है कि वह कहां की रहने वाली है और उसके बैग में रखे हुए ब्लेड व दवाओं से वो क्या करने वाली थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध को देखने पर कानून हाथ में न लें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Next Story