Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

5 दिन पहले गूंजी थी शहनाई, उठीं घर से अर्थियां, जहरीली गैस से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Aryan
1 March 2026 8:30 PM IST
5 दिन पहले गूंजी थी शहनाई, उठीं घर से अर्थियां, जहरीली गैस से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
x
सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय एक ही परिवार के चार सदस्यों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई।

पटना। बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना इलाके में स्थित अनवरपुर गांव से दिल दहलाने वाली खबर आई है। आज यानी रविवार को हुए एक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल एक सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय एक ही परिवार के चार सदस्यों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। मरने वालों में तीन भाई और एक भतीजा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब परिवार के सदस्य एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में बारी-बारी से टैंक में उतरे। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा है।

धीरे-धीरे सभी लोग टैंक में उतरे

जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अनवरपुर गांव में शिवजी साह के घर पर 10 साल पहले बने सेप्टिक टैंक की सफाई का काम चल रहा था। टैंक करीब 15 फीट गहरी थी। इसकी सफाई के लिए सबसे पहले शिवजी का सबसे बड़ा पोता प्रियांशु उसमें उतरा। करीब 15 मिनट तक तो उसकी आवाज आई, लेकिन इसके बाद टैंक में सन्नाटा छा गया। इसके बाद परिवार काफी घबरा गया। इसके बाद उसके पिता आनंद टैंक में उतरे।

7 लोग बेहोश हो गए

दरअसल 20 मिनट तक किसी की भी आवाज नहीं आई। इसके बाद एक-एक कर आनंद के दो भाई पंकज और राहुल कुमार उन्हें बचाने के लिए उसमें उतरे। वह भी बाहर नहीं आए। कुछ लोग और भी उन्हें बचाने के लिए नीचे उतरे। कुल 7 लोग टैंक में मौजूद जहरीली गैस में दम घुटने से बेहोश हो गए। इस बात की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जल्दी में सराय थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। उसके बाद सभी 7 लोगों को रस्सी की मदद से बेहोशी की हालत में टैंक से बाहर निकाला गया। उसके बाद सबको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक ही परिवार के चार लोगों की मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांव के तीन लोगों की हालात अब स्थिर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सबसे छोटे भाई 24 वर्षीय राहुल कुमार की शादी पांच दिन पहले ही हुई थी।

Next Story