Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आगरा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, जमीन पर बिछीं लाशें

Aryan
25 Oct 2025 10:27 AM IST
आगरा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, जमीन पर बिछीं लाशें
x
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया

आगरा। आगरा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग और घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजन फूट-फूट कर रोए।

केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी में हुई घटना

यह घटना थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात हुई है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार डिलीवरी बाॅय के साथ पांच की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों और घायल के परिजन एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। परिजन फूट-फूटकर रो रहे थे।

बबली के परिवार में शादी थी

हादसे में मरने वाली बबली के परिवार में शादी थी। खुशियों का माहाैल था। हादसे की जानकारी पर मातम छा गया।

बबली के परिजन ने बताया कि वह घरों में काम करके परिवार को पाल रही थीं। उनकी शादी 10 साल पहले सादाबाद के गांव मिढ़ावली निवासी हरेश से हुई थी। उनके तीन बच्चे गुंजन, बेटा कर्मवीर और गोलू हैं। कर्मवीर दिव्यांग हैं। कुछ दिनों में उनकी भांजी की शादी होनी है।

Next Story