Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बिहार के रोहतास में...
मुख्य समाचार
बिहार के रोहतास में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Shilpi Narayan
20 Feb 2026 12:18 PM IST

x
रोहतास। बिहार के रोहतास से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां संदिग्ध स्थिति में पांच लोगों की मौत हो गई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में मठिया गांव के लोगों का कहना है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मरने वाले लोगों ने तिलक उत्सव से लौट कर शराब का सेवन किया था।
पुलिस जांच में जुटी
जहां एक तरफ बिहार में शराबबंदी पर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है तो वहीं इस घटना से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच सकती है। बता दें कि पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है कि पांच लोगों की मौत शराब पीने से ही हुई है या कोई और वजह है।
Next Story




