
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कैला देवी दर्शन से लौट...
कैला देवी दर्शन से लौट रहे कार सवार पांच लोगों की आगरा में पेड़ से टकराने पर मौत, चार घायल

आगरा। केला देवी दर्शन से लौट रहे कार सवार पांच लोगों की आगरा में पेड़ से टकराने पर मौत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस घटना के पीछे के सही कारण का पता करने में जुटी है। मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों की गई।
करौली से कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे
आगरा के चित्राहाट में यह घटना हुई है। जानकारी मिली है कि कार सवार सभी लोग करौली से कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पीछे चल रही कार में सवार परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। बेहतर उपचार के लिए सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मरने वालों की पहचान कामता प्रसाद, उनके बेटे, बहू सीमा, तीन साल की नातिन आराध्या और बोलेरो चालक ऋषि के रूप में की गई है। वहीं, रोशनी, अवनीश, आदित्य और रिषभ घायल हैं।
दुर्घटना के बाद तेज आवाज हुई
पुलिस का मानना है कि बोलेरो चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद तेज आवाज हुई। कार सवार लोगों की चीखपुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बोलेरो सवारों को बाहर निकाला। माता प्रसाद इटावा के नगला बर थाना क्षेत्र के इकदिल के रहने वाले थे। वह दो गाडि़यों से अपने परिवार के साथ राजस्थान में कैलादेवी दर्शन करने गए थे। नवरात्रि के पहले दिन दर्शन करके पूरा परिवार वापस घर लौट रहा था।




