Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सूरज से निकल रहे शोले जमीन पर गिर रहे आग के गोले, संडे के पहले राहत के आसार नहीं

Aryan
13 Jun 2025 9:53 AM IST
सूरज से निकल रहे शोले जमीन पर गिर रहे आग के गोले, संडे के पहले राहत के आसार नहीं
x
पहाड़ों से लेकर जमीन तक हर तरफ गर्मी का प्रकोप जारी,

नई दिल्ली। पहाड़ों से लेकर जमीन तक हर तरफ गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी का प्रकोप कितना हो गया है कि लोगों ने अब दोपहर के समय घर से निकलना भी कम कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें खाली हो जाती हैं। तापमान भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही गर्मी को लेकर देश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर रखा है।

दिनभर आकाश साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी

रेड अलर्ट के बीच गुरुवार को चौथे दिन भी दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा। गर्मी को लेकर तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में श्रीगंगानगर का तापमान 47.8 तथा हरियाणा के सिरसा में 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

4 से 5 दिन बाद बारिश के आसार

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 18 जून से प्री-मानसून की दस्तक भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ का तापमान इस वर्ष पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम पारा भी चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश होने पर गर्मी से मिल सकती है राहत

बांदा और उरई प्रदेश में सबसे गर्म रहे, जहां दिन का पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान 44.7 और आगरा व कानपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार से प्री-मानसून दस्तक देगा और पूर्वांचल से बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार तक पूरे राज्य में बरसात होने की संभावना है। सोमवार से प्रदेशभर में जमकर वर्षा का पूर्वानुमान है।

Next Story