Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से दिल्ली में बाढ़ के हालात! आज शाम 5 बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का आदेश

Aryan
2 Sept 2025 10:49 AM IST
हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से दिल्ली में बाढ़ के हालात! आज शाम 5 बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का आदेश
x
मंगलवार शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार चला जाएगा।

नई दिल्ली। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गये पानी से दिल्ली की नदियां उफान पर हैं। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली के नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं बरसात के बाद सड़कों पर पानी भरा है। गाजियाबाद-नोएडा से गुरुग्राम तक जगह-जगह यातायात जाम होने से नागरिकों को खासी परेशानी हुई। मंगलवार शाम पांच बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का आदेश दिया गया है।

यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली के नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गुरुग्राम में सात किलोमीटर लंबे जाम से लोग तीन घंटे तक सड़कों में फंसे रहे।

हथनी कुंड बैराज से 176307 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

हथिनी कुंड बैराज, दिल्ली में वजीराबाद और ओखला बैराज से करीब 176307 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो दिल्ली की तरफ आ रहा है। वहीं दिल्ली में यमुना नदी से वजीराबाद बैराज से 69210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73619 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार शाम पांच बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का आदेश दिया है।बैराज से सोमवार सुबह पांच बजे से हर घंटे औसतन 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

घर से ही काम करने की और स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश

मंगलवार को लोगों को दफ्तर न जाने, घर से ही काम करने की और स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सोमवार देर रात को नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश देखने को मिली। प्रशासन ने सोमवार को दिन में दो बार बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पहली चेतावनी सुबह 8 बजे तब जारी की गई। दूसरी चेतावनी एक घंटे बाद सुबह नौ बजे फिर से जारी की गई। इस बार करीब 2.29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मंगलवार शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार चला जाएगा।

Next Story