Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी हुए हमलावर! बोले-यह राजनीति नहीं, इंसाफ का सवाल है...

Shilpi Narayan
7 Feb 2026 1:04 PM IST
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी हुए हमलावर! बोले-यह राजनीति नहीं, इंसाफ का सवाल है...
x

नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की देर रात गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद से ही बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है।

परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो

बता दें कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो।

यह राजनीति नहीं, इंसाफ का सवाल है

वहीं राहुल ने आगे कहा कि इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साजिश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफनाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल है।

Next Story