Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मीडिल ईस्ट में आई तबाही के बाद भारत में सियासी संग्राम तेज! शिवसेना नेता ने पीएम मोदी पर यह बोलकर कसा तंज

Shilpi Narayan
2 March 2026 12:02 PM IST
मीडिल ईस्ट में आई तबाही के बाद भारत में सियासी संग्राम तेज! शिवसेना नेता ने पीएम मोदी पर यह बोलकर कसा तंज
x

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में आए तनाव के बीच पूरी दुनिया में हलचल देखने को मिल रहा है। इस युद्ध के बाद भारत में भी सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है। जहां विपक्ष लगातार पीएम मोदी पर हमलावर है। खासकर विपक्ष पीएम के इजराइल दौरे के बाद हुए इस युद्ध के बाद कटाक्ष कर रहा है। इस बीच शिवसेना नेता ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।

पीएम को अपने दोस्तों से कहना चाहिए कि इसे रोकें

शिवसेना (UBT) के MP संजय राउत ने कहा कि मोदी जी वर्ल्ड लीडर हैं, उन्हें ईरान-इजराइल लड़ाई रोकनी चाहिए। मोदी जी को अपने दोस्तों से कहना चाहिए कि इसे रोकें। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को पूरी दुनिया मानती थी, सिवाय इजराइल के। वह भारत के सच्चे दोस्त थे जिन्होंने हमेशा हमारे देश का साथ दिया। वह नेहरू जी के भी फॉलोवर थे। क्या मोदी जी इसी बात पर गुस्सा हैं? जब ऐसे लीडर की हत्या होती है, तो भारत के PM और प्रेसिडेंट को दुख जताना चाहिए। वे किससे डरते हैं - इजराइल से या प्रेसिडेंट ट्रंप से?

Next Story