Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सनी लियोनी कार्यक्रम को लेकर मथुरा में संत समाज के आक्रोश के बाद जिला प्रसाशन ने लिया बड़ा फैसला...

Shilpi Narayan
30 Dec 2025 4:29 PM IST
सनी लियोनी कार्यक्रम को लेकर मथुरा में संत समाज के आक्रोश के बाद जिला प्रसाशन ने लिया बड़ा फैसला...
x

मथुरा। मथुरा में नए साल के जश्न के लिए सनी लियोनी का कार्यक्रम निर्धारित था। इसको लेकर संत समाज विवाद कर रहे थे। वहीं इस कार्यक्रम को रद्द कराने की मांग कर रहे थे। कार्यक्रम की सूचना जैसे ही मथुरा वृंदावन के संतों को मिली तो संतो ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके चलते कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। सनी लियोनी के कार्यक्रम को रद्द होने से वृंदावन मथुरा के साधु-संतों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भगवान कृष्ण को उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से कार्यक्रम रद्द हुआ है। भगवान नहीं चाहते थे कि सनी लियोनी का कार्यक्रम उनकी धरती पर हो।

साधु-संतों में खुशी की लहर

अभिनेत्री सनी लियोनी का नए साल पर होने वाला प्रस्तावित DJ कार्यक्रम संत समाज और धार्मिक भावनाओं के सम्मान के चलते रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। मथुरा के साधु-संतों और धार्मिक संगठनों ने इस कार्यक्रम का विरोध किया, क्योंकि उनका मानना था कि यह पवित्र धार्मिक नगरी के लिए अनुपयुक्त है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

संत समुदाय के आक्रोश के बाद टाल दिया गया

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास जैसे संगठनों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम रद्द करने और आयोजकों पर कार्रवाई की मांग की थी। विरोध के बाद आयोजकों ने धार्मिक भावनाओं और ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की। यह एक DJ शो था, जो 1 जनवरी, 2026 को होना प्रस्तावित था, लेकिन संत समुदाय के आक्रोश के बाद इसे टाल दिया गया। सनी लियोनी के कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सौरभ अग्रवाल ने कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी देते हुए बताया कि बृजवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी 2026 को होने वाले कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा, जो बृजवासियों की भावनाओं को आहत करे।

Next Story