Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

HRTC के इतिहास में पहली बार बस में महिला चालक-परिचालक की जोड़ी ने संभाली कमान, पढ़ें सुखद खबर

Anjali Tyagi
14 Feb 2026 4:30 PM IST
HRTC के इतिहास में पहली बार बस में महिला चालक-परिचालक की जोड़ी ने संभाली कमान, पढ़ें सुखद खबर
x

मंडी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के इतिहास में पहली बार एक बस में महिला चालक और परिचालक की जोड़ी ने कमान संभाली है। मंडी जिले में हुई इस ऐतिहासिक पहल में सीमा ठाकुर ने स्टीयरिंग संभाला और मीनू शर्मा ने यात्रियों के टिकट काटे।

चालक सीमा ठाकुर

सोलन जिले के अर्की की रहने वाली सीमा HRTC की पहली महिला बस चालक हैं। उन्होंने 2016 में निगम जॉइन किया था और वे अंतरराज्यीय रूट और वोल्वो बस चलाने वाली प्रदेश की पहली महिला भी हैं। सीमा ठाकुर के पिता भी HRTC में ड्राइवर थे, जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने इस क्षेत्र को चुना।

परिचालक मीनू शर्मा

मंडी शहर की रहने वाली मीनू ने हाल ही में स्पोर्ट्स कोटे के तहत HRTC जॉइन किया है। वे MCA पास हैं और नेशनल लेवल की खो-खो और हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं।

रूट

यह ऐतिहासिक सफर मंडी डिपो की बस में देखने को मिला, जिससे बस में सवार यात्री भी सुखद आश्चर्यचकित रह गए। यह कदम हिमाचल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

Next Story