Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहारवासियों के लिए दिन में सस्ती बिजली और रात में महंगी, 1 अप्रैल से होगा लागू, जानें पूरा मामला

Aryan
25 March 2026 8:30 PM IST
बिहारवासियों के लिए दिन में सस्ती बिजली और रात में महंगी, 1 अप्रैल से होगा लागू, जानें पूरा मामला
x
बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के प्रस्ताव पर टाइम ऑफ डे टैरिफ को मंजूरी दे दी है

पटना। बिहार में प्रीपेड मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। यदि आप शाम के समय में अधिक बिजली का उपयोग करते हैं तो ठहर जाएं। दरअसल, नीतीश सरकार ने बिजली की दरों में बदलाव करने जा रही है। यह नया नियम एक अप्रैल से लागू होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के प्रस्ताव पर टाइम ऑफ डे टैरिफ को मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार, इस नियम के तहत समय के मुताबिक बिजली की दरों में अंतर होगा।

रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक सामान्य दर पर मिलेगी बिजली

एक अप्रैल से स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले 87 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ पुराने मीटर का उपयोग कर रहे लोगों पर ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ लागू होगा, जिसके तहत दिन में सस्ती और रात में महंगी बिजली मिलेगी। वहीं, रात 11 बजे से सुबह 9 बजे की अवधि में उपभोक्ताओं को सामान्य दर पर ही बिजली मिलेगी। यानी जितनी खपत होगी, उतना ही भुगतान करना होगा। वहीं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सस्ती की जाएगी। उपभोक्ताओं को कुल बिल का केवल 80 प्रतिशत ही देना होगा। जैसे यदि 100 रुपए की बिजली खपत होती है तो केवल 80 रुपए ही देने होंगे। यदि शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक पीक आवर माना जाएगा, जब बिजली महंगी होगी।

पीक आवर में 110 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा

इस दौरान 100 रुपए की खपत पर 120 रुपए तक भुगतान करना पड़ सकता है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी है। उनके लिए पीक आवर में 120 प्रतिशत के बजाय 110 प्रतिशत शुल्क ही लिया जाएगा। वहीं व्यावसायिक, छोटे एवं बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं से 120 प्रतिशत दर वसूली जाएगी।


Next Story