
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पूर्व मुख्यमंत्री...
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा- सम्राट चौधरी क्या बोलेंगे... बोरिंग रोड पर छेड़खानी करते थे

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव आसपास है। वहीं एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बिहार के चुनावी मौसम में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन दिनों बयानबाजी के दौर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बोरिंग रोड के चौराहे पर बैठकर लड़कियों को छेड़ते थे।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा
सदन के भीतर और बाहर सियासी जंग अपने चरम पर चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट लालू यादव पर क्या आरोप लगाते हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर आरोप लगाया और कहा कि वो खुद बोरिंग रोड के चौराहे पर बैठकर लड़कियों को छेड़ते थे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सम्राट बोरिंग रोड पर बैठकर बच्चों के साथ गुंडागर्दी भी करते थे।
वोटर लिस्ट से नाम हटाना गलत
राबड़ी यादव ने कहा कि बिहार में वोटर लिस्ट से 61 लाख लोगों का नाम हटाना गलत है। इससे कहां से लोग वोट डाल पाएंगे और बीजेपी लोगों का मताधिकार छीन रही है। बिहार की जनता को अलग-अलग ढंग से जबाव दिया जा रहा है। यह बिहार के लिए काला अध्याय है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा
राबड़ी देवी के बयान पर बीजेपी विधायक एवं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, कि राबड़ी देवी मेरी मां जैसी हैं। उनके पति को कोर्ट द्वारा अपराधी घोषित किया गया है। बेटा तेजस्वी भी हार के डर से पहले ही बहाने बना रहे हैं। इसलिए उनको पीड़ा हो रही है। राबड़ी देवी तो ये भी कह रहीं थी कि कि एनडीए द्वारा उनके बेटे तेजस्वी यादव की हत्या की साजिश रची जा रही है।