Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बांग्लादेश चुनाव पर पूर्व पीएम हसीना का आया बड़ा बयान! चुनाव की प्रक्रिया योजना बनाकर रची गई एक तमाशा थी

Shilpi Narayan
10 Feb 2026 11:01 PM IST
बांग्लादेश चुनाव पर पूर्व पीएम हसीना का आया बड़ा बयान! चुनाव की प्रक्रिया योजना बनाकर रची गई एक तमाशा थी
x

नई दिल्ली। बांग्लादेश चुनाव पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अवामी लीग ने चुनाव को फर्जी, अवैध और असंवैधानिक करार दिया। पार्टी ने जनता के मतदान अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्य और संविधान की भावना की अवहेलना का आरोप लगाया। अवामी लीग ने ट्वीट में कहा कि चुनाव की प्रक्रिया योजना बनाकर रची गई एक तमाशा थी, जिसमें पार्टी की भागीदारी नहीं थी।

परिणाम पत्रक पर हस्ताक्षर जैसी घटनाएं

पार्टी ने जनता, माताओं, बहनों और अल्पसंख्यक समुदायों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस जबरदस्त फर्जी चुनाव को नकार दिया। दरअसल, पार्टी ने बताया कि मतदान की पूर्व संध्या से चुनाव केंद्रों पर कब्जा, गोलीबारी, वोट खरीदी, पैसों का वितरण, बैलेट स्टाम्पिंग और एजेंटों द्वारा परिणाम पत्रक पर हस्ताक्षर जैसी घटनाएं हुईं।

कई केंद्रों में बिल्कुल भी मतदाता नहीं आए

वहीं 12 फरवरी की सुबह तक, अधिकांश मतदान केंद्रों में मतदान नगण्य रहा और कई केंद्रों में बिल्कुल भी मतदाता नहीं आए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक केवल 14.96% मतदाताओं ने मतदान किया, जो दर्शाता है कि अवामी लीग-रहित चुनाव जनता द्वारा पूरी तरह से खारिज किया गया।

अवामी लीग ने अपने बयान में इन मांगों को रखा

इस वोटर-लेस, अवैध और असंवैधानिक चुनाव को रद्द किया जाए। मर्डरर-फासीवादी युनुस का इस्तीफा लिया जाए। सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई, जिसमें शिक्षक, पत्रकार और बुद्धिजीवी शामिल हैं, और झूठे मामले वापस लिए जाएं। अवामी लीग की गतिविधियों पर लगी रोक को हटाया जाए। जनता के मतदान अधिकारों की बहाली के लिए तटस्थ अस्थायी सरकार के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव कराए जाएं।

Next Story