
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अंतरिक्ष यात्रा से...
अंतरिक्ष यात्रा से पहले शुभांगी शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री क्वारंटाइन में चले गए, जानें अगला चरण

नई दिल्ली। अमेरिका की प्राइवेट अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस ने जानकारी दी कि अंतरिक्ष अंतरिक्ष यात्रा से पहले शुभांगी शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री क्वारंटाइन में चले गए हैं।मिशन के तहत शुभांशु के साथ अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्षयात्री भी होंगे।
इसरो ने 550 करोड़ रुपये का भुगतान किया
शुभांशु आइएसएस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय होंगे। राकेश शर्मा 1984 में सोवियत संघ के सोयूज अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष में गए थे।मिशन में शुभांशु के शामिल होने के लिए इसरो ने 550 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्षयात्री आठ जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:41 बजे फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से ड्रैगन अंतरिक्षयान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सफर पर रवाना होंगे।
विदाई समारोह का आयोजन
14 दिन के इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री कई प्रयोग करेंगे। मिशन के पूरा होने की कामना की शुभांशु ने विदाई समारोह में कहा कि मुझे विश्वास है कि मिशन सफल होगा। क्रू विदाई एक परंपरा है। एक्सिओम स्पेस ने पोस्ट किया, चालक दल क्वारंटाइन में जा रहा है। जाने से पहले एक्सिओम स्पेस के कर्मचारियों ने साथ मिलकर जश्न मनाया।