
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- फ्रांस के राष्ट्रपति...
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चौथी बार भारत के दौरे पर, प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चौथी बार भारत के दौरे पर आ गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करेंगे। मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया। इसके लिए दक्षिण मुंबई में यातायात के खास इंतजाम किए गए हैं। यह यात्रा भारत-फ्रांस की सक्रिय रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के सवाल पर फ्रांस परंपरागत रूप से भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे और भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। उनकी यह यात्रा 19 फरवरी तक चलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर लिखा, फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का हार्दिक स्वागत। मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया।
मुंबई के हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। दोनों नेता नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा भारत-फ्रांस की सक्रिय रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी। पीएम मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है। रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी भारत और फ्रांस का तालमेल अहम माना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के सवाल पर फ्रांस परंपरागत रूप से भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता रहा है।
आगे बढ़ाकर व्यापक वैश्विक साझेदारी का रूप दिया
पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास व खुफिया साझेदारी, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दे केंद्र में रहने की उम्मीद है। दोनों देशों ने हाल के वर्षों में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से आगे बढ़ाकर व्यापक वैश्विक साझेदारी का रूप दिया है। राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त रूप से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार फोरम के तहत नवाचार, स्टार्ट-अप सहयोग, उच्च शिक्षा और अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाओं पर ठोस फैसले भी सकते हैं।




