
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सहेली ने की साजिश: 8...
सहेली ने की साजिश: 8 वीं की छात्रा को धमकी देकर 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। दरअसल 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक दलित छात्रा के साथ लगभग छह महीने तक लगातार दुष्कर्म किया गया। लेकिन इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा गर्भवती हो गई। परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत पर की, तो पुलिस ने आज यानी गुरुवार को रौन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों से थी। छात्रा का अक्सर उसके घर जाया करती थी। इसी दौरान दोनों बहनों ने उसकी पहचान अपने भाई करा दी। आरोप के मुताबिक, एक दिन दोनों बहनों ने छात्रा को अपने घर बुलाया और उसे कमरे में अकेला छोड़कर बाहर चली गई। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी साहिल ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता को बदनाम करने की दी धमकी
दरअसल पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे डाली। डर की वजह से छात्रा यह बात किसी को नहीं बता सकी। आरोप है कि इसके बाद साहिल लगातार उसे डराकर बुलाता था और लगभग छह महीने तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
तबीयत बिगड़ने से हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, कुछ समय बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। जब जांच कराया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद जब मां ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आई। परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने भी किया समर्थन
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पीड़िता के समर्थन में थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, जिले में दलित युवतियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्हें कथित रूप से फंसाकर उसके साथ जानबुझकर ऐसा किया गया है।




