Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किन्हें मिलेगा जीवनसाथी का सानिध्य

Shilpi Narayan
9 April 2026 6:00 AM IST
मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किन्हें मिलेगा जीवनसाथी का सानिध्य
x

मेष राशि-आज अपनी सोच पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें, वरना यह बड़ी बीमारी बन सकती है। किसी निराशाजनक खबर के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में भावुक होकर फैसला न लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, शाम दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में रहेगी।

वृषभ राशि-खुशियों से भरा दिन है। मित्रों के साथ पुराने मनमुटाव दूर होंगे। नया वाहन खरीदने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। धन में वृद्धि होने से आप परिवार को दिया वादा पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोग अगले दिन की योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि-आज का दिन लाभ लेकर आएगा, लेकिन बजट बनाकर चलना बेहतर होगा। हर काम में रूटीन बनाए रखें। लेन-देन के मामले में स्पष्ट रहें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। माता-पिता की सेवा में समय बिताएंगे और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, अपनी इच्छाएं अपनों से साझा करेंगे।

कर्क राशि-उन्नति का दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि जगेगी। नौकरी के साथ नया काम शुरू करने की योजना आज सफल हो सकती है।

सिंह राशि-विशेष फलदायी दिन है। घरेलू मामलों में सावधानी बरतें और विवादों से दूर रहें। संपत्ति का सौदा करने से पहले स्वतंत्र जांच जरूर कर लें। भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने की प्लानिंग बनेगी। माता-पिता से अपने मन की बात कह सकते हैं।

कन्या राशि-दिन उलझनों भरा रह सकता है, लेकिन भाईचारा बढ़ाने पर जोर रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर की समस्या मित्र की मदद से सुलझ जाएगी। नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होने के योग हैं। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं, शाम घरवालों के साथ बीतेगी।

तुला राशि-आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठों की सलाह लें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और किसी नई संपत्ति की खरीदारी संभव है। बाहरी लोगों को निजी मामलों में दखल न देने दें।

वृश्चिक राशि-अत्यंत फलदायक दिन है। जरूरी काम पूरा होने से छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। व्यापारिक साख बढ़ेगी और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। निवेश संबंधी किसी भी अनजान योजना में पैसा लगाने से बचें, वरना धन फंस सकता है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे, छोटी पार्टी संभव है।

धनु राशि-सामान्य दिन रहेगा। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है।लेन-देन में बहुत सावधान रहें, धन फंसने का डर है। स्वभाव में विनम्रता रखें, तभी काम निकल पाएंगे। पार्टनरशिप शुरू करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लेना हितकर होगा दूर रहने वाले परिजनों से खुशखबरी मिलेगी, यात्रा सुखद रहेगी।

मकर राशि-मध्यम फलदायी दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका है। संतान के करियर की चिंता दूर होगी। बिजनेस प्लान से मुनाफा होगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ अनबन से मानसिक तनाव हो सकता है। एक लक्ष्य निर्धारित करें।

कुंभ राशि-अच्छा दिन रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। खान-पान की आदतों में सुधार करें, अधिक तला-भुना खाने से पेट की समस्या हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चर्चा आगे बढ़ेगी। करीबियों का सहयोग मिलेगा।परिवार के साथ समय बीतेगा, विवाह के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

मीन राशि-भाग्य पूरा साथ देगा। नए संपर्कों से लाभ होगा। दोस्तों के साथ लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी और व्यापारी वर्ग को आज विशेष मुनाफा होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, लंबी यात्रा का आनंद लेंगे

Next Story