
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ATM से UPI और गैस...
ATM से UPI और गैस कीमतों तक आज से बदले ये नियम! जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली। आज से देश भर में नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कई नियमों में बदलाव हो गए है। इसमें बैंकिंग, टैक्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और बजट पर पड़ेगा।
1. नया आयकर अधिनियम 2025
आज से 60 साल पुराना आयकर अधिनियम 1961 बदल गया है और 'इनकम टैक्स एक्ट 2025' प्रभावी हो गया है। अब ₹12 लाख तक की सालाना आय पर प्रभावी रूप से कोई टैक्स नहीं देना होगा (धारा 87A के तहत छूट के साथ)।
2. ATM और बैंकिंग नियम
HDFC बैंक और अन्य बैंकों ने UPI के जरिए ATM से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है। अब UPI निकासी को भी मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। PNB ने चुनिंदा डेबिट कार्ड के लिए दैनिक कैश निकासी सीमा ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी है।
3. PAN कार्ड के नए नियम
अब नया PAN कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड काफी नहीं होगा। जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट या पासपोर्ट जैसे अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य कर दिया गया है।
4. रेलवे टिकट रिफंड
ट्रेन टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त हो गए हैं। अब ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले तक ही रिफंड मिल सकेगा; इसके बाद कैंसिल कराने पर कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा।
5. UPI और डिजिटल भुगतान
डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ने सख्त ऑथेंटिकेशन नियम लागू किए हैं, जिससे ऑनलाइन लेनदेन का तरीका और अधिक सुरक्षित (2FA - Two Factor Authentication अनिवार्य) हो जाएगा।
6. FASTag और ईंधन
FASTag के सालाना पास की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, वैश्विक कारणों से LPG, CNG और PNG की कीमतों में भी संशोधन की उम्मीद है।




