Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

विदेश की धरती से राहुल गांधी ने फिर ED-CBI और बीजेपी पर किया हमला! बीजेपी ने कहा-विपक्ष के नेता नहीं बल्कि प्रोपेगैंडा के नेता...

Shilpi Narayan
23 Dec 2025 11:29 AM IST
विदेश की धरती से राहुल गांधी ने फिर ED-CBI और बीजेपी पर किया हमला! बीजेपी ने कहा-विपक्ष के नेता नहीं बल्कि प्रोपेगैंडा के नेता...
x

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिलहाल विदेश दौरे पर हैं। अपनी विदेश यात्रा के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलने के साथ ही भारत की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया। उन्होंने अपने आरोप को दोहराया है कि BJP देश के संस्थानों पर कब्जा कर रही है। राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया। बर्लिन के हर्टी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने ऐसा माहौल बना दिया है कि संस्थाएं अपना काम नहीं कर रही हैं। वहीं राहुल गांधी के बयान पर सियासत शुरू हो गई है।

हमारे देश का अपमान करने की कला में महारत हासिल की

राहुल गांधी के बयान पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एक बार फिर राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि वह विपक्ष के नेता नहीं बल्कि प्रोपेगैंडा के नेता, 'पर्यटन' के नेता और 'पलायन' के नेता हैं। वह आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं। राहुल गांधी ने हमारे देश का अपमान करने की कला में महारत हासिल कर ली है। बर्लिन में उन्होंने कहा है कि भारत के संस्थानों पर कब्ज़ा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ भी सही नहीं है। वह यह भी कहते हैं कि भारतीय लोग एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे। उनका एक ही एजेंडा है, वह है भारत विरोधी सोरोस के एजेंटों से मिलना, चाहे वह इल्हान उमर, सलिल शेट्टी से मिलना हो, जो भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं, जो विदेशी धरती पर भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।

हमने ये साबित किया कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव जीता

वहीं वोट चोरी के आरोपों को दोहराते हुए राहुल ने कहा कि हमने ये साबित किया कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव जीता है। हमने चुनाव आयोग से सीधे सवाल पूछे लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह से कब्जा हो गया है। हमारी खुफिया एजेंसियां, ED और CBI, को हथियार बनाया गया है। ED और CBI के पास BJP के खिलाफ ज़ीरो मामले हैं और ज्यादातर राजनीतिक मामले उन लोगों के खिलाफ हैं जो उनका विरोध करते हैं। अगर आप एक व्यवसायी हैं और कांग्रेस का समर्थन करने की कोशिश करते हैं, तो आपको धमकी दी जाती है। BJP भारत के संस्थागत ढांचे का इस्तेमाल राजनीतिक शक्ति बनाने के लिए एक उपकरण के रूप में करती है। देखिए BJP के पास कितना पैसा है और विपक्ष के पास कितना है।

हम प्रतिरोध का एक सिस्टम बनाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संस्थाओं पर कब्जे के खिलाफ विरोध का एक सिस्टम बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला हो रहा है। हमें इसका मुकाबला करने के तरीके खोजने होंगे। हम इसका विरोध करने के लिए एक सिस्टम बनाएंगे। हम BJP से नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि भारतीय संस्थागत ढांचे पर उनके कब्ज़े से लड़ रहे हैं।

Next Story