Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

फ्यूल की कीमत और आर्थिक तबाही चर्चा के जरूरी मामले नहीं हैं...तो फिर पीएम इस पर चर्चा क्यों नहीं करते...राहुल गांधी ने पूछा

Shilpi Narayan
9 March 2026 4:54 PM IST
फ्यूल की कीमत और आर्थिक तबाही चर्चा के जरूरी मामले नहीं हैं...तो फिर पीएम इस पर चर्चा क्यों नहीं करते...राहुल गांधी ने पूछा
x

नई दिल्ली। ईरान-इजराइल में युद्ध से मीडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने US के साथ ट्रेड डील पर सरकार पर वार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि वेस्ट एशिया संकट से कितना नुकसान होगा? एक पैराडाइम शिफ्ट की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी इकॉनमी को बड़ा नुकसान होगा।

PM मोदी ने US के साथ डील साइन की

राहुल गांधी ने कहा कि आपने स्टॉक मार्केट देखा। PM मोदी ने US के साथ डील साइन की है। देश को बड़ा झटका लगने वाला है। तो, उन्हें इस पर चर्चा करने में क्या दिक्कत है? हम उसके बाद दूसरे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। क्या वेस्ट एशिया का मामला जरूरी नहीं है? फ्यूल की कीमत और आर्थिक तबाही चर्चा के जरूरी मामले नहीं हैं? ये पब्लिक के मुद्दे हैं। हम इन्हें जरूरी मानते हैं और चर्चा चाहते हैं लेकिन वे चर्चा नहीं चाहते क्योंकि इससे दूसरी बातें सामने आएंगी, क्योंकि PM की पोजीशन सामने आएगी।

PM पार्लियामेंट से कैसे भाग गए

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कैसे उनके साथ कॉम्प्रोमाइज किया गया और कैसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, यह सामने आएगा। इसलिए, वे चर्चा नहीं करना चाहते। आपने देखा कि PM पार्लियामेंट से कैसे भाग गए। वह नहीं आ पाएंगे, मैं आपको बता रहा हूं।

Next Story