Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

AI इम्पैक्ट समिट 2026 से गलगोटिया यूनिवर्सिटी बाहर! जानें क्या है विवाद

Shilpi Narayan
18 Feb 2026 11:27 AM IST
AI इम्पैक्ट समिट 2026 से गलगोटिया यूनिवर्सिटी बाहर! जानें क्या है विवाद
x
चीनी रोबोट को अपना बताए जाने से हुई किरकिरी के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट से बाहर कर दिया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में चीनी रोबोटिक डॉग को अपना बताने और शोकेस करने को लेकर विवादों में आए गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि समिट के दौरान चीनी रोबोट को अपना बताए जाने से हुई किरकिरी के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट से बाहर कर दिया गया है।

लर्निंग टूल के तौर पर इस्तेमाल किया

हालांकि अब खबर है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर से सारे इक्विपमेंट हटा लिए गए हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से जिस इनोवेशन का दावा किया जा रहा था, उस इनोवेशन डिवाइस को भी हटा लिया गया है। ग्रेटर नोएडा स्थित यूनिवर्सिटी ने कहा कि डिस्प्ले पर रखा रोबोडॉग एक चीनी रोबोटिक्स फर्म यूनिट्री से खरीदा गया था, और इसे छात्रों के लिए एक लर्निंग टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

प्रोडक्ट के रूप में पेश करने के आरोप लगाए

बता दें कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से यह सफाई तब आई जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया कि यूनिवर्सिटी ने यूनिट्री Go2 (Unitree Go2) जो एक AI-पावर्ड चीनी रोबोडॉग जिसे करीब 2-3 लाख रुपये में ऑनलाइन बेचा जा रहा है। समिट में ओरियन नाम से शोकेस किया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इम्पोर्टेड टेक्नोलॉजी को देश में डेवलप करके अपने प्रोडक्ट के रूप में पेश करने के आरोप लगाए।

Next Story