Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

SEBI की क्लीन चिट के बाद गौतम अडानी ने दी प्रतिक्रिया! अपने प्रदर्शन को लेकर यह कहा

Aryan
24 Sept 2025 5:43 PM IST
SEBI की क्लीन चिट के बाद गौतम अडानी ने दी प्रतिक्रिया! अपने प्रदर्शन को लेकर यह कहा
x
SEBI से क्लीन चिट मिल जाने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी देखी गई है

नई दिल्ली। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म की रिपोर्ट से अडानी ग्रुप और पूरा उद्योग जगत हिल गया था। इस रिपोर्ट से ग्रुप में को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, SEBI से क्लीन चिट मिल जाने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी देखी गई है। इसी मामले में अडानी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर गौतम अडानी ने शेयधारकों के नाम एक चिट्ठी लिखकर प्रतिक्रिया दी है।

अडानी ने दी शेयरहोल्डर्स को चिट्ठी

गौतम अडानी के मुताबिक, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का उद्देश्य समूह को कमजोर करना था। लेकिन वास्तव में इससे ग्रुप मजबूत हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हिंडनबर्ग से राष्ट्रीय माफीनामे की मांग की है।

लेटर में अडानी ने पारदर्शिता और सुशासन के प्रति ग्रुप की प्रतिबद्धता पर जोर डाला है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 2023 की सुबह हमेशा याद रहेगी, जब भारतीय बाजार में ऐसी सुर्खियां आए कि दलाल स्ट्रीट से आगे तक पहुंचे।

वैश्विक स्तर पर भारतीय सपनों को चुनौती

अडानी ने लिखा कि इस रिपोर्ट में सिर्फ अडानी ग्रुप की आलोचना नहीं की गई थी, बल्कि वैश्विक स्तर पर सपने देखने के भारतीय उद्यमियों के साहस को ललकारा गया था। इसने हमारे शासन, मकसद और यहां तक कि विचार पर भी सवाल खड़े किये। भारतीय कंपनियां स्टैंडर्ड्स और महत्वाकांक्षा के मामले में दुनिया का नेतृत्व करने का साहस कर सकती हैं या नहीं।

सेबी का फैसला

बीते दिनों में सेबी ने अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। अडानी ने कहा कि सेबी के स्पष्ट और अंतिम फैसले के साथ, सत्य की जीत हुई है। जिसका उद्देश्य हमें तोड़ना था, उसने हमारी नींव को और मजबूत कर दिया है। सत्यमेव जयते यानी सिर्फ सत्य की ही जीत होगी।

गौतम अडानी ने कहा

गौतम अडानी ने आगे कहा कि यह क्षण केवल एक रेगुलेटरी मंजूरी से कहीं ज्यादा है। ये उस शासन और पारदर्शिता की पुष्टि है, जिसके साथ अडानी समूह की हमेशा से जुड़ी रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लचीलेपन की प्रमाणिकता शब्दों में नहीं दी जा सकती है, बल्कि इस अवधि के दौरान हमारे प्रदर्शन को देखा जाए।


Next Story