
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज...
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज छोड़कर वापस भारत लौटे गौतम गंभीर , जानें क्यों अचानक लौटना पड़ा वापस?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। जिसके चलतेभारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में पहुंची थी। इस बीच एक बड़ी खबर आई है, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर वापस भारत लौट रहे हैं। दरअसल उनकी मां को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद वह आईसीयू में भर्ती हैं।
7 जून को पहुंचे थे लंदन
बता दें कि गौतम गंभीर टीम के साथ 7 जून को लंदन पहुंचे थे। अभी टीम बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है। आज से यहां इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच खेला जाना है, लेकिन इससे पहले ही उन्हें टीम से अलग होकर भारत लौटना पड़ा। हालांकि वो बाद में इंग्लैंड वापस जाएंगे।
कैसी है गौतम गंभीर की मां की तबियत?
जानकारी के मुताबिक गंभीर की माताजी का नाम सीमा गंभीर है। उन्हें हार्ट अटैक आया था। अभी वह आईसीयू में भर्ती हैं। लेकिन अच्छी बात ये हैं कि वो खतरे से बाहर हैं। साथ ही बता दें कि गंभीर 17 जून को वापस इंग्लैंड पहुंच जाएंगे। भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
गंभीर नहीं लौटे तो क्या होगा?
गौतम गंभीर के 17 जून को इंग्लैंड दौरे पर वापस लौटने की उम्मीद है। लेकिन अगर गंभीर किसी परिस्थिति में सीरीज में वापस नहीं लौट पाते हैं, तब ऐसी स्थिति में कोई अंतरिम कोच चुना जाता है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर गंभीर 20 जून इंग्लैंड नहीं जा पाते हैं तो नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण को अंतरिम कोच बनाया जा सकता है।