Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Gender Check: भारती सिंह को आया गुस्सा! बोलीं- मैं अपने होने वाले बच्चे का जेंडर चेक कराने विदेश नहीं आई हूं... जानें ऐसा क्यों कहा

Anjali Tyagi
14 Oct 2025 5:21 PM IST
Gender Check: भारती सिंह को आया गुस्सा! बोलीं- मैं अपने होने वाले बच्चे का जेंडर चेक कराने विदेश नहीं आई हूं... जानें ऐसा क्यों कहा
x
भारती सिंह ने परिवार वालों और फैंस को दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की जानकारी हाल ही में साझा की। यह जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग चैनल पर शेयर की थी।

मुंबई। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। बता दें कि वो इन दिनों परिवार के साथ स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा उठने लगी कि भारती ने विदेश में दूसरे बच्चे का जेंडर चेक करा लिया है। अब इस बात को लेकर भारती ने चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब भी दिया।

भारती ने व्लॉग चैनल पर शेयर की थी प्रेगनेंसी न्यूज

भारती सिंह ने परिवार वालों और फैंस को दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की जानकारी हाल ही में साझा की। यह जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग चैनल पर शेयर की थी। जिसमें बड़े बेटे गोला के हाथ में एक पोस्टर नजर आया, जिसमें लिखा था कि वह बड़ा भाई बनने वाला है। जिसके बाद से ही उनके फैंस खुश हैं।

भारती ने बच्चे को जेंडर चेक पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

भारती सिंह ने अपने व्लॉग में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, 'कुछ लोगों ने मुझे मैसेज करके कहा कि आप विदेश में हैं, तो पता कर लीजिए कि लड़का है या लड़की। लेकिन हम नियम नहीं तोड़ते हैं। मैं और हर्ष अच्छा कमा रहे हैं। हमें भगवान बेटा दे या फिर बेटी, हमें स्वीकार है। हमारे परिवार ने भी हमें ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहा है। हम क्यों करें ये सब?'

पति हर्ष ने भी रखी अपनी बात

बता दें कि अपने व्लॉग में भारती के पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया ने कहा, 'और हम सस्पेंस क्यों खत्म करें। सस्पेंस का भी अपना मजा होता है।' जिस पर भारती सिंह भी सहमति दिखाती नजर आती है।

Next Story