Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जेनेलिया देशमुख ने खास अंदाज पति को किया एनिवर्सरी विश तो रितेश ये वनवास कभी न खत्म हो...

Shilpi Narayan
3 Feb 2026 8:30 PM IST
जेनेलिया देशमुख ने खास अंदाज पति को किया एनिवर्सरी विश तो रितेश ये वनवास कभी न खत्म हो...
x



मुंबई। जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी में से एक हैं। फैंस की ये पसंदीदा जोड़ी है। वहीं कपल की शादी को आज 14 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूजे पर जमकर प्यार बरसाया।


इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूजे के लिए प्यारा नोट भी लिखा है। वहीं रितेश ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।


जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से लेकर हल्दी, सगाई तक की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा कि 'मैं तुमसे प्यार करती हूं आज, कल और हमेशा मेरे साथी।' इसके साथ ही जेनेलिया ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया।


वहीं जेनेलिया ने रितेश के लिए आगे लिखा कि 'मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत अध्याय रहेगो। सालगिरह मुबारक हो रितेश।'


बता दें कि इस खास मौके पर रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर जेनेलिया के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रितेश शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'चाक धूम धूम चाक धूम धूम' गाते नजर आ रहे हैं।


रितेश इस गाने की लाइन अपने और जेनेलिया के लिए गाते हैं, 'आगे है बरसात, पीछे है तूफान...' ऐसा इसलिए क्योंकि रितेश ने अपने लिए बरसात और जेनेलिया के लिए तूफान कहा है।


रितेश देशमुख ने खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि '14 साल हो गए शादी को, ये वनवास कभी न खत्म हो। हैप्पी वाली एनिवर्सरी बायको (पत्नी)।'


जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख को उनकी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के दौरान ही प्यार हो गया था। उनकी शादी 3 फरवरी, 2012 को मुंबई में हुई थी। यह जेनेलिया और रितेश देशमुख के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम रियान और छोटे बेटे का नाम राहिल है।

Next Story