
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Ghaziabad: 9वीं मंजिल...
Ghaziabad: 9वीं मंजिल से कूदकर सामूहिक आत्महत्या करने वाली बहनों ने सुसाइड नोट में लिखा- आई एम सॉरी, पापा! पिता ने यह कहा...

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां तीन बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इसी कड़ी में पुलिस को बहनो के कमरे से आठ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस ने डायरी अपने कब्जे में ले ली है। वहीं कमरे की दीवार पर मेक मी ए हार्ट ऑफ अलोन लिखा हुआ मिला है। तीन बेटियों की मौत से परिवार में मातम छा गया।
तीनों बहनों ने पापा से मांगी माफी
कमरे से मिले सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने पापा से माफी मांगी है। इसके साथ ही एक डायरी का जिक्र भी किया है। नोट में लिखा है कि इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लीजिए क्योंकि सारी बातें सच है। आई एम सॉरी, पापा। सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है। हालांकि, नोट में जिस डायरी का जिक्र उन्होंने किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
सोसायटी की 9वीं मंजिल से लगाई छलांग
दरअसल, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसाइटी में यह घटना घटी। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस इस घटना की गहनता से जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों नाबालिगों ने देर रात करीब दो बजे एक साथ सोसायटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगाई।
पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। ऐसा बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं और कोरोना महामारी के बाद से इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था।
टास्क बेस्ड कोरियन कोरियन गेम खेलते थे
तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेल रही थीं। उनकी उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। तीनों ने सामूहिक आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
पिता ने दी जानकारी
पिता ने जानकारी दी है कि लड़कियों को ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की लत थी। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद सोसायटी के 9वें फ्लोर से कूद गईं। पिता ने बताया कि पुलिस उनके फोन जांच के लिए ले गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गेम में कुल 50 टास्क थे। लड़कियों ने कूदने के लिए दो स्टेप वाली सीढ़ी का उपयोग किया था।




