Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गाजियाबाद : गढ़ी कटैया कट अंडरपास पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़े, 2 की मौत, तीन से अधिक घायल

Aryan
16 March 2026 9:17 AM IST
गाजियाबाद : गढ़ी कटैया कट अंडरपास पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़े, 2 की मौत, तीन से अधिक घायल
x
सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल अस्पताल में भर्ती कराया

गाजियाबाद। गाजियाबाद के गढ़ी कटैया कट अंडरपास पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इस घटना में 2 लोगों की मौत और तीन से अधिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों ट्रक को साइड करवा कर जाम खुलवाया। पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता कर रही है।

ट्रक पर मजदूरी करते थे दोनों

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। टक्कर लगने से दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। पावी सादकपुर निवासी जावेद (23) पुत्र अहसान अली ट्रक पर काम करते थे। वह अपने साथियों के साथ ईंट के ट्रक में सवार होकर आ रहे थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे ट्रानिका सिटी थाना दिल्ली देहरादून अंदरपास गढ़ी कटेया कट पर उनका ट्रक सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक में भिड़ गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सभी घायलों को लोनी के 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि सीमेंट भरे ट्रक नम्बर UP 16 RT 0856 जो अंडर पास को रामपार्क की तरफ क्रॉस कर रहा था कि दिल्ली के खजुरी की तरफ से ईंट खाली कर आ रहे ट्रक नम्बर UP 12 AT 4363 से आपस में टक्कर हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डाक्टरों ने जावेद 23 साल पुत्र अहसान अली निवासी पावी सादकपुर तथा लोकेश 38 पुत्र राम लाल निवासी गंगावली थाना अरनिया जिला बुलंदशहर को मृत घोषित कर दिया। 3 घायलों की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।

Next Story