Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ट्रेन की छत पर चढ़कर वीडियो बना रही थी लड़कियां, फिसला पैर गई जान, जानें पूरा मामला

Anjali Tyagi
8 Oct 2025 8:00 PM IST
ट्रेन की छत पर चढ़कर वीडियो बना रही थी लड़कियां, फिसला पैर गई जान, जानें पूरा मामला
x

नई दिल्ली। हर दिन सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए कुछ ना कुछ खतरनाक स्टंट करते दिखते हैं। ऐसा करते समय वो अपनी जान तक को खतरे में डाल देते हैं, कई बार तो जान गवां भी देते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से आया है। दरअसल ब्रुकलिन के विलियम्सबर्ग इलाके में देर रात चार लड़कियां मेट्रो ट्रेन पर खतरनाक स्टंट कर रही थीं। इस स्टंट को "सबवे सर्फिंग" कहा जाता है, जिसमें युवा ट्रेन की छत या बाहर खड़े होकर सफर करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने से दो लड़कियां ट्रेन से नीचे गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक यह हादसा आधी रात के बाद करीब 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ। न्यूयॉर्क पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी थीं। मेडिकल टीम ने जांच की तो पुष्टि हुई कि उनकी मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक मृत लड़कियों की उम्र केवल 13 से 15 साल के बीच थी।

ट्रेन की छत पर चढ़कर वीडियो बना रही थी लड़कियां

पुलिस के मुताबिक चारों लड़कियां सबवे ट्रेन की छत पर चढ़ी हुई थीं और मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थीं। वह ऐसा सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के इरादे से कर रही थीं। लेकिन ऐसा करना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ। ट्रेन के चलने के दौरान संतुलन बिगड़ते ही दोनों किशोरियां नीचे गिर गईं और दोनों मौत के घाट उतर गई।

लोगों में फैल रहा है ये ट्रेंड

दिल दहला देने वाली मौतों के साथ ये हादसा न सिर्फ स्टेट बल्कि देशभर में बहस की वजह बन गया। इस साल कथित सबवे सर्फिंग जिसमें लोग तेज रफ्तार ट्रेनों की छत या किनारों से लटककर यात्रा करते हैं, उसके चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा 5 हो गया। पिछले साल ऐसे खतरनाक स्टंट को करते हुए छह लोगों की मौत हो गई थी, सभी मृतकों की उम्र 11 से 15 साल के बीच थी। इस तरह के ट्रेंड को आज के युवा तेजी से फॉलो कर रहे हैं।

Next Story