Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा 19 साल बाद आएंगी भारत! मुंबई और दिल्ली में प्रस्तुति देंगी, जानें कैसे बुक करें टिकट

Shilpi Narayan
20 Feb 2026 8:30 PM IST
ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा 19 साल बाद आएंगी भारत! मुंबई और दिल्ली में प्रस्तुति देंगी, जानें कैसे बुक करें टिकट
x

नई दिल्ली। ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा लगभग 19 साल बाद भारत लौट रही हैं। वह अप्रैल 2026 में देश के दो बड़े शहरों, मुंबई और दिल्ली में अपनी प्रस्तुति देंगी। यह दौरा 'फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट' का हिस्सा है, जिसे 'डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' (District by Zomato) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।


यह उनका पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा

लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा इस अप्रैल भारत में लगभग 19 साल बाद धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। वे 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। 2007 में अपने ‘ऑरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई में यादगार शो करने के बाद यह उनका पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा।


फैंस से दोबारा मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड

वहीं शो के बारे में बात करते हुए शकीरा ने कहा कि भारत में परफॉर्म करना उनके लिए हमेशा खास रहा है। वे मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह टूर सिर्फ म्यूजिक के लिए नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए लोगों को एकजुट करना है।


कहां मिलेंगे टिकट्स?

टिकट्स केवल ‘डिस्ट्रिक्ट’ पर उपलब्ध होंगे। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से 1 मार्च दोपहर 12 बजे तक 48 घंटे की अर्ली एक्सेस मिलेगी। वहीं जनरल सेल 1 मार्च दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। शकीरा का यह टूर न सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट होगा, बल्कि एक खास सामाजिक पहल के साथ भारत को ग्लोबल म्यूजिक मैप पर और मजबूती से स्थापित करने वाला भी साबित होगा।

Next Story