
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गोवा अग्निकांड: लूथरा...
गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को वापस लाने के लिए फुकेट पहुंचे भारतीय अधिकारी, जानें कब होगी वापसी

पणजी। गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को भारत वापस लाने के लिए भारतीय अधिकारी फुकेट पहुंच चुके हैं, और उन्हें आज ही भारत लाए जाने की संभावना है। बता दें कि लूथरा ब्रदर्स 24 घंटे के भीतर भारत वापस आ जाएंगे।
हिरासत में लेने की लिए पहुंचे अधिकारी
जानकारी के मुताबिक थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में लूथरा बंधुओं को भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर हिरासत में लेने के लिए थाइलैंड पहुंच गए है। भारत और थाईलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि है, जिसके तहत उन्हें भारत वापस लाया जा रहा है। उनके पासपोर्ट पहले ही निलंबित कर दिए गए थे, जिससे थाईलैंड में उनका रहना अवैध हो गया था।
24 घंटे के भीतर भारत वापस आएंगे लूथरा ब्रदर्स
सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और उम्मीद है कि लूथरा ब्रदर्स को 24 घंटे के भीतर भारत वापस ले आएगी। गोवा के अरपोरा स्थित 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।
अग्रिम जमानत याचिका हो गई थी खारिज
लूथरा बंधुओं ने दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने सूचीबद्ध किया है, हालांकि उनकी हिरासत के कारण इसका महत्व कम हो गया है। इस मामले में उनके एक अन्य पार्टनर अजय गुप्ता को पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है।




