Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गोवा अग्निकांड: थाईलैंड में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स, जल्द ही शुरू होगी भारत वापस लाने की प्रक्रिया

Anjali Tyagi
11 Dec 2025 10:51 AM IST
गोवा अग्निकांड: थाईलैंड में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स, जल्द ही शुरू होगी भारत वापस लाने की प्रक्रिया
x

पणजी। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी, क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। यह एक बड़ी खबर है क्योंकि दोनों भाई आग लगने के कुछ ही घंटों बाद भारत छोड़कर फरार हो गए थे, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी।

दोनों भाइयों को हिरासत में लिया गया

बता दें कि थाईलैंड पुलिस ने भारत सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए, फुकेत में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद, गोवा पुलिस के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने लूथरा बंधुओं के पासपोर्ट निलंबित कर दिए थे, जिससे उनके लिए आगे यात्रा करना मुश्किल हो गया था।

थाइलैंड जाएगी गोवा पुलिस

जानकारी के मुताबिक अब इंटरपोल और राजनयिक चैनलों के माध्यम से उन्हें जल्द ही भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ताकि वे कानूनी कार्रवाई का सामना कर सकें। दोनों भाइयों को गिरफ्तार करने के लिए जल्द ही गोवा पुलिस थाइलैंड जाएगी।

अग्रिम जमानत याचिका की थी दायर

दोनों भाइयों ने दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अपील दायर की थी, लेकिन बुधवार को उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इस मामले में क्लब के एक अन्य पार्टनर अजय गुप्ता को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटनाक्रम जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, और अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही लूथरा ब्रदर्स को भारत लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

Next Story