Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Goa Night Club Fire: दिल्ली से गोवा पहुंचे लूथरा ब्रदर्स, होगी गहन पूछताछ, आज खुलेंगे कई राज

Aryan
17 Dec 2025 11:40 AM IST
Goa Night Club Fire: दिल्ली से गोवा पहुंचे लूथरा ब्रदर्स, होगी गहन पूछताछ, आज खुलेंगे कई राज
x
पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद जब गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो दोनों भाई फूट-फूटकर रोने लगे।

गोवा। गोवा नाइट क्लब में हुए हादसे के बाद से फरार हुए लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से वापस भारत लाया गया। दोनों को कल ही पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। आज गोवा पुलिस दोनों भाइयों को फ्लाइट से गोवा लेकर आई है, उनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों के अनुसार, अब तक मिले दस्तावेजों और बयानों ने मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर हुए हैं।

गोवा के बर्च नाइट क्लब में लगी थी भीषण आग

बता दें कि 6 दिसंबर की रात गोवा के बर्च नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद से ही दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे लेकिन उन्हें थाईलैंड में ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था।

लूथरा ब्रदर्स ने अपना सिर झुका लिया

गोवा जाने से पहले एयरपोर्ट पर सिर झुकाकर बैठे लूथरा ब्रदर्स की तस्वीर सामने आई है। उनके साथ गोवा पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। लूथरा ब्रदर्स ने फोटो खिंचवाने से बचने के लिए अपना सिर झुका लिया।

परिजनों को देख खुद को संभाल नहीं पाए लूथरा ब्रदर्स

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद जब गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो दोनों भाई फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों को देखकर वे खुद को संभाल नहीं पाए।

नाइट क्लब में लकड़ी के छत पर लगी थी आग

उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 6 दिसंबर, 2025 की रात को लगी भीषण आग से संबंधित है। नाइट क्लब में लकड़ी की छत पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग पूरे नाइट क्लब में फैल गई थी। इस भयंकर आग में पर्यटकों और कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी। नाइट क्लब में आग लगने की जानकारी मिलते ही लूथरा ब्रदर्स ने तड़के ही दिल्ली से थाइलैंड की फ्लाइट पकड़ ली थी और वहां छिपने के लिए भाग गए थे।

Next Story