Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

त्योहारी सीजन में सोना- चांदी के भाव ने तोड़े सारे रिकार्ड! जानें आपके शहर का रेट

Shilpi Narayan
30 Sept 2025 12:08 PM IST
त्योहारी सीजन में सोना- चांदी के भाव ने तोड़े सारे रिकार्ड! जानें आपके शहर का रेट
x

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन जहां लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं । वहीं इस बार ऐसा लगता है कि लोगों को अच्छा खासा जेब पर असर पड़ेगा। दरअसल, वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1,400 रुपए की बढ़ोतरी हुई।

चांदी की कीमत में 1,000 की हुई बढ़त

बता दें कि मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपए (प्रति 10 ग्राम) और 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर उपलब्ध है। चांदी में भी 1,000 रुपए की बढ़त हुई और यह 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी स्पॉट गोल्ड की कीमत 1 प्रतिशत बढ़कर 3,862.21 डॉलर प्रति औंस रही है।

आपके शहर का रेट

दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,18,460 रुपए, 22 कैरेट 1,08,600 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर बिक रहा है जबकि कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलूरू में 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपए, 22 कैरेट 1,08,450 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर उपलब्ध है। 24 कैरेट सोने की खरीदारी लोग निवेश के उद्देश्य से करते हैं जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के काम आता है।

Next Story