Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोना और चांदी की कीमत रिकॉर्ड तोड़ चमका! जानें देश के 4 बड़े शहरों का भाव

Shilpi Narayan
6 Oct 2025 11:58 AM IST
सोना और चांदी की कीमत रिकॉर्ड तोड़ चमका! जानें देश के 4 बड़े शहरों का भाव
x

नई दिल्ली। कारोबारी दिन की शुरुआत होते ही आज सोने और चांदी की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। देश के डेरिवेटिव मार्केट में सोने की कीमतों में 1350 रुपए जबकि चांदी में 2000 रुपए से ज्यादा का उछाल देखा गया। जिससे त्योहारी सीजन में सोने और चांदी के भाव नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी शटडाउन सोने और चांदी की कीमतों में हो रही उछाल की वजह हो सकती है।

चांदी की कीमतों में उछाल

बता दें कि आज चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी 1680 रुपए की मजबूती के साथ 1,47,424 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। सिर्फ अक्टूबर महीने की बात करें तो चांदी की कीमत में 3.90 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी है। न्यूयॉर्क डेरिवेटिव मार्केट में सोने की कीमतें 3950 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड कर रही है। वहीं पिछले 1 साल में गोल्ड फ्यूचर के दामों में 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही इस साल गोल्ड फ्यूचर की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

जानें देश के बड़े शहरों में सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,920 रुपए (प्रति 10 ग्राम) है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 11,08,500 रुपए और 18 कैरेट 90,730 रुपए है।

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,20,770 रुपए

22 कैरेट - 1,10,700 रुपए

18 कैरेट - 90,580 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,20,770 रुपए

22 कैरेट - 1,10,700 रुपए

18 कैरेट - 90,580 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,20,660 रुपए

22 कैरेट - 1,10,600 रुपए

18 कैरेट - 91,600 रुपए


Next Story