Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें देश के टॉप शहरों में आज का रेट

Shilpi Narayan
4 Feb 2026 11:34 AM IST
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें देश के टॉप शहरों में आज का रेट
x

नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद अब उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, आज बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 16,053 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 660 रुपये ज्यादा है। सोने की कीमत में 14,110 रुपये के मुकाबले 605 रुपये बढ़कर 14,715 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत भी 495 रुपये बढ़कर आज 12,040 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। चांदी

चांदी की कीमत

भारत में चांदी की कीमत आज 320 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 40 रुपये ज्यादा है। इसी तरह से एक किलो चांदी की कीमत 3,20,000 रुपये है, जिसमें 40,000 रुपये का उछल आया है। पिछले एक हफ्ते में भारत में चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी में चांदी की कीमतें 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर चली गई थीं। सिर्फ एक हफ्ते में भारत में चांदी की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के निशान से नीचे आ गई।


सोने का इन शहरों में भाव

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अयोध्या, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लुधियाना, अमृतसर जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16,068 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 14,730 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 12,055 रुपये प्रति ग्राम है।

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, मैसूर, अमरावती में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16,053 रुपये प्रति ग्राम है। इन शहरों में 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 14,715 और 12,040 रुपये प्रति ग्राम है।

चेन्नई, मदुरै, सेलम, त्रिची जैसे कई दक्षिण भारतीय शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,256 रुपये प्रति ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 14,900 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 12,750 रुपये प्रति ग्राम है।

Next Story