Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोना-चांदी की कीमतों में फिर मंदी! चांदी की दरों में 25000 की कमी, जानें क्या है सोने का हाल

Anjali Tyagi
5 Feb 2026 11:44 AM IST
सोना-चांदी की कीमतों में फिर मंदी! चांदी की दरों में 25000 की कमी, जानें क्या है सोने का हाल
x

नई दिल्ली। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। बजट 2026 के बाद बाजार में मंदी का माहौल बना हुआ है। चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड 27,000 प्रति किलो तक की भारी गिरावट देखने को मिली है, जबकि सोना भी करीब ₹1,800 से ₹9,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।

चांदी

आज चांदी की कीमतों में 25,000 प्रति किलो तक की भारी कमी देखी गई है। कुछ बाजारों में चांदी का भाव गिरकर ₹2,47,000 प्रति किलो के स्तर पर आ गया है, जो इसके रिकॉर्ड हाई (₹4,20,000) से काफी नीचे है।

सोना

सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब ₹1,800 से ₹4,500 तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव विभिन्न शहरों में ₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

गिरावट के कारण

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बजट 2026 में आयात शुल्क (Import Duty) में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सट्टेबाजी के गुब्बारे के फूटने को इस मंदी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

आपके शहर में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने के आज के ताजा भाव

दिल्ली: ₹1,53,310 (कल की तुलना में भारी गिरावट)

मुंबई: ₹1,53,160

कोलकाता: ₹1,53,160

चेन्नई: ₹1,52,170

बेंगलुरु: ₹1,53,160

लखनऊ/जयपुर: ₹1,53,310

पटना/अहमदाबाद: ₹1,53,210


Next Story