Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट! जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Anjali Tyagi
13 April 2026 11:03 AM IST
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट! जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव
x

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बाजार में भी हलचल तेज है। सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। घरेलू कमोडिटी मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। वहीं शुरुआती कारोबार के दौरान चांदी करीब 5,000 रुपये सस्‍ती हो गई है। वहीं सोने के दाम भी करीब 1,000 रुपये गिरे हैं।

आज देश के अलग-अलग शहरों में क्‍या भाव?

बता दें कि देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग हैं। चेन्नई वर्तमान में सोने के लिए सबसे महंगा बाजार बना हुआ है, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,200 रुपये/10 ग्राम है। इससे उलट कोलकाता में सोने के दाम सबसे कम देखे गए हैं, जहां 24 कैरेट के लिए आपको 1,51,560 रुपये/10 ग्राम के भाव से पेमेंट करना होगा।

देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में कीमतें लगभग समान स्तर पर हैं, जहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,580 और 1,51,840 रुपये/10 ग्राम के करीब बना हुआ है।

22 कैरेट सोने की कीमत

यदि हम आभूषणों के लिए सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले 22 कैरेट (22K) सोने की बात करें, तो यहां भी चेन्नई 1,39,520 रुपये/ 10 ग्राम के साथ टॉप पर है। वहीं कोलकाता में ये 1,38,930 रुपये के निचले स्तर पर उपलब्ध है। कम बजट वाले निवेश या हल्के आभूषणों के लिए उपयोग होने वाले 18 कैरेट (18K) सोने की कीमतों में भी ऐसा पैटर्न दिख रहा है। चेन्नई में इसकी दर 1,14,150 रुपये/10 ग्राम है, जो दिल्ली के 1,13,690 रुपये और कोलकाता के 1,13,670 रुपये/10 ग्राम के मुकाबले थोड़ी ज्‍यादा है।

Next Story