Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोने- चांदी के दामों में गिरावट! आज कितना हुआ सस्ता? जानें आपके शहर का ताजा भाव

Anjali Tyagi
17 March 2026 10:10 AM IST
सोने- चांदी के दामों में गिरावट! आज कितना हुआ सस्ता? जानें आपके शहर का ताजा भाव
x

नई दिल्ली। सोने और चांदी के दामों में काफी समय से उचार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों के लिए आज शानदार मौका है। आज सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है और चांदी के दाम भी लुढ़क गए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

MCX पर आज क्या हैं सोने-चांदी के दाम?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी दोनों में लाल निशान देखा गया। 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना ₹1,966 (1.24%) की गिरावट के साथ ₹1,56,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में बड़ी गिरावट आई है. यह ₹5,110 (1.97%) टूटकर ₹2,54,325 पर आ गई है।

बड़े शहरों में आज आज सोने का भाव

देश के प्रमुख शहरों में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें, तो चेन्नई में सोना सबसे महंगा ₹1,59,260 के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, हैदराबाद में इसकी कीमत ₹1,59,050 और बेंगलुरु में ₹1,58,920 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,520 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 22 कैरेट सोना के औसत भाव ₹1,45,900 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,800 प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि कोलकाता में यह ₹1,58,580 पर बिक रहा है।

Next Story